फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ माह बाद किशोरी मिली, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को आठ माह पूर्व अपहृत हुई किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण में किशोरी गर्भवती निकली। पुलिस मंगलवार को किशोरी को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को 25 अक्तूबर 2023 को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने अगले दिन कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बदायूं के थाना दातागंज के गांव कमा निवासी रविंद्र को नामजद किया गया था।
पुलिस ने सोमवार को सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अपहृत किशोरी को बिलसंडा नहर तिराहे पर उस समय बरामद कर लिया, जब वह पीलीभीत जाने वाली बस की प्रतीक्षा कर रही थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। परीक्षण में किशोरी चार माह की गर्भवती निकली। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे इस दौरान बतौर पत्नी रखा।
कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि किशोरी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां उसके बयान कराए जाएंगे। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का मंगलवार को चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें