बीसलपुर में गुरुद्वारा रेलवे क्रॉसिंग के पास जमा भीड़ । संवाद
बीसलपुर। सोमवार शाम रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर दूर ट्रेन संख्या 05382 के सामने एक किशोर आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। इसके बाद किशोर भाग गया। ट्रेन करीब लगभग 10 मिनट रुकी रही। इस बाबत रेलवे स्टेशन मास्टर सतीश गंगवार ने बताया कि चालक यदि इमरजेंसी ब्रेक न लगाता तो निश्चित रूप से हादसा हो जाता। इस मामले की सूचना विभाग अधिकारियों को दे दी गई है। संवाद