पूरनपुर। बाघ को ट्रैंक्युलाइज करने को तीसरे दिन भी टीम को सफलता नहीं मिली।
गांव शांतीनगर के किसान मुंशी प्रसाद को 28 अगस्त को मार डालने वाले बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने के लिए तीसरे दिन मंगलवार को भी टीम को सफलता नहीं मिली। बाघ के गन्ने के खेत में ही होने की आशंका पर सोमवार को खेत के समीप पिंजरा लगाकर उसमें पड्डे को बांधा गया था। हालांकि बाघ पिंजरा के समीप तक नहीं आया। मंगलवार को गन्ने के खेत से करीब सौ मीटर दूरी पर निगरानी में लगी टीम को बाघ के पंजों के निशान मिले। संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ की लोकेशन ड्रोन कैमरे से नहीं मिली। फिर ड्रोन से बाघ की तलाश कराई जाएगी। संवाद
-