पूरनपुर। आठ परिवारों ने बच्चों को नियमित टीकाकरण कराने से इन्कार कर दिया। बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी ने टीम के साथ पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को बमुश्किल समझाया। इस पर सात बच्चों को टीकाकरण किया गया। एक बच्चे के बीमार होने के चलते उसको टीका नहीं लगाया जा सका।
नियमित टीकाकरण को अभियान चल रहा है। अभियान में पांच साल आयु के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव को टीकाकरण किया जा रहा है। घुंघचाई के तीन, कसगंजा के तीन और पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज के दो परिवारों ने बच्चों को टीकाकरण कराने से इन्कार कर दिया। जानकारी पर बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी मोहम्मद आलमगीर ने टीम के साथ विरोध कर रहे परिवारों को बमुश्किल समझाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि आठों बच्चों के परिजन टीकाकरण कराने को तैयार हो गए। मगर गांव कसगंजा के एक बालक के बीमार होने के चलते उसको टीका नहीं लगवाया गया। संवाद