बिलसंडा। दीपावली और भैया दूज के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया। खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लेकर प्रयोगशाला को भेजे।
सहायक आयुक्त (खाद्य) रामअवतार के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों पर छापा मारा। टीम ने पौटा कलां में शहाजी किराना स्टोर से बेसन और काजू, जोगीठेर में विकास बाबू मिष्ठान भंडार से बर्फी, बरखेड़ा में बृजेश गुप्ता किराना स्टोर से बेसन, केके स्नैक्स बिलसंडा से मावा, बीसलपुर में अंबर स्वीट एंड फास्ट फूड से छेना रसगुल्ला , टिकरी में रमन किराना स्टोर से धनिया, बरखेड़ा में जयगुरुदेव मिष्ठान भंडार से घी, अमर इंटरप्राइजेज डिग्री कॉलेज रोड बीसलपुर से मखाना किंग अंकल ब्रांड, शाहजी किराना एंड कन्फेक्शनरी से बेसन का नमूना लिया। संवाद