फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन कर्मियों पर भी लटकी जांच की तलवार

विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया हेड कांस्टेबल मंसूर खां व  पांच अन्य ​शिकारी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। माला रेंज में दो चीतलों का शिकार कर वनकर्मी की बंदूक छीनकर भागने के मामले में पकड़े गए शिकारियों से पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां मिली हैं। कुछ वन कर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

माला रेंज कार्यालय से एक किमी दूरी पर जंगल क्षेत्र में मार्ग के नजदीक शुक्रवार रात साढ़े दस बजे जिस तरह से शिकार की घटना को अंजाम देने के साथ कांबिंग के दौरान शनिवार सुबह जिस तरह वनकर्मी से बंदूक छीनी गई उससे पीटीआर के सुरक्षा व्यवस्था पर तो सवाल उठे ही थे वहीं कई कुछ वनकर्मी भी संदेह के घेरे में आ गए थे।
खास बात यह थी कि जिस दिन शिकार की घटना को अंजाम दिया गया माला रेंज के रेंजर भी कोर्ट के कार्य से बाहर गए थे। अफसरों ने मामले को गंभीरता से जांच शुरू कराई। जिसके बाद मुख्य आरोपी समेत छह शिकारी हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

अब पकड़े गए शिकारियों से पूछताछ के बाद कुछ वनकर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। अफसर भी इस बात को स्वीकार कर जांच जारी रखने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि शिकारी अन्य रेंजों में पहले भी शिकार करते रहे हैं। जिसमें मुख्य आरोपी जीशान और हेड कांस्टेबल मंसूर अधिक सक्रिय रहे हैं। पकड़े गए शिकारियों के फोन में हिरन, चीतल और जंगली सूअर के शिकार से संबंधित फोटो भी मिले हैं।


हेड कांस्टेबल मंसूर पर हत्या की कोशिश तो अन्य पर भी पहले से दर्ज हैं मामले

चीतल के शिकार के मामले में मुठभेड़ की बाद पकड़े गए छह शिकारियों में अधिकांश का आपराधिक इतिहास है। जिसमें हेड कांस्टेबल मंसूर अली पर हत्या के प्रयास के दो मामले सहारनपुर जनपद में दर्ज हैं। इसके अलावा मुख्य आरोपी जीशान पर भी शहर कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। सपन सरकार उर्फ काला पर भी जमीन पर कब्जा करने का न्यूरिया थाने में मुकदमा दर्ज है तो बिपलव वाला और बिल्ला पर आबकारी अधिनियम के तहत न्यूरिया थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा पर आईपीसी की धारा 427 व शराब अधिनियम के अंतर्गत थाना कोतवाली और न्यूरिया थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

गैंग का सरगना है जीशान

पूछताछ में मुख्य आरोपी पीलीभीत के मोहल्ला भूरे खां निवासी जीशान ने बताया कि वह योजना बनाने के बाद अपने घर पर सभी को इकट्ठा करके असलहे उपलब्ध कराता था। उसने पहले भी कई बार शिकार करने की बात स्वीकार की। बताया कि शिकार को मारकर उसके सींग, खाल आदि की बिक्री के लिए रखते थे।
-

ये हुई बरामदगी

आरोपियों के पास से वनकर्मी से छीनी गई बंदूक के साथ ही एक डबल बैरल बंदूक, एक पौनिया, एक देसी बंदूक 12 बोर, एक लाइसेंसी रिवाॅल्वर 32 बोर, हिरन का सींग और मांस काटने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
-
मुख्य आरोपी जीशान समेत छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। वनकर्मी से छीनी गई बंदूक भी बरामद कर ली गई हैं। उक्त घटना में कुछ वनकर्मियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- विक्रम दहिया, एएसपी

गिरफ्तार किया गया हेड कांस्टेबल मंसूर खां व  पांच अन्य शिकारी।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें