पीलीभीत। तराई के जिले में सुबह हल्का कोहरा आया। वह भी जल्दी छंट गया। इसके बाद अच्छी धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आती गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को हल्का कोहरा छाया रहा। दिन निकलने के साथ ही कोहरा छंट गया। इसके बाद अच्छी धूप खिली। दोपहर में धूप काफी तेज महसूस की गई। शाम करीब पांच बजे तक अच्छी धूप खिली रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 9.8 एवं अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गत दिवस न्यूनतम तापमान 8.1 और अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। संवाद