पीलीभीत। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ धरना सोमवार को जारी रखा। संघ के सदस्यों ने उन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। अधिशासी अभियंता से वार्ता के बाद धरना समाप्त हो गया।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सभी अवर अभियंताओं ने शनिवार से अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी के खिलाफ सांकेतिक धरना शुरु किया था। रविवार का अवकाश होने के कारण सोमवार को फिर से धरना शुरु किया गया। डिप्लोमा इंजीनियर्स सचिन कुमार का संबद्धीकरण वापस करने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर संघ के सदस्यों की अधिशासी अभियंता से वार्ता हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने मिले आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।