फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजीं माधोटांडा और कलीनगर की सड़कें

विज्ञापन
गोमती उद्धगम स्थल पर लाइव प्रसारण देखते विघायक और एसडीएम व अन्य । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गोमती उद्गम स्थल पर विशेष व्यवस्था की गई थी। विधायक बाबूराम पासवान और एसडीएम आशुतोष गुप्ता की मौजूदगी में उद्गम स्थल पर लाइव प्रसारण देख सैकड़ों लोग प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। इसके अलावा कलीनगर कस्बे में दिनभर रौनक रही। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल राममय हो गया।
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल पर रामलीला का प्रसारण और राधे-राधे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें माधोटांडा के अलावा हरीपुर, दोदपुर गांव के लोग भी शामिल हुए। क्षेत्रीय लोगों की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। लोगों ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे में शोभायात्रा में निकाली गई। मुख्य मार्ग से होकर गोमती उद्गम स्थल ले जाया गया। इस दौरान काफी भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। मुख्य मार्ग पर दिनभर कई जगह भंडारे चलते रहे। ठाकुरद्वारा मंदिर में सुंदरकांड पाठ और शाम को भगवान राम का संजीव वर्णन किया गया। कलीनगर में भी संकीर्तन मंडल की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा मंडल स्तर के सदस्य भी मौजूद रहे। भंडारे का भी आयोजन किया गया।


मझोला में भी निकाली गईं शोभायात्राएं, भंडारे हुए
मझोला। नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा द्वारा गन्ना सोसायटी स्थित शिव मंदिर में एलईडी लगाकर अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। इसके बाद शिव मंदिर से काली मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों पर होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


नगर के सभी मंदिरों पर सुंदर पाठ का आयोजन किया गया। जगह-जगह सजे हुए मंदिरों पर प्रसाद का वितरण हुआ। शोभायात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, कपिल अग्रवाल, राकेश अरोड़ा, विकास अग्रवाल, मदन अरोड़ा, प्रेम चंद गोयल, चंद्रशेखर शर्मा, बैजनाथ यादव, राजीव प्रताप सिंह, धर्मेंद्र आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। संवाद

गोमती उद्धगम स्थल पर लाइव प्रसारण देखते विघायक और एसडीएम व अन्य । संवाद

गोमती उद्धगम स्थल पर लाइव प्रसारण देखते विघायक और एसडीएम व अन्य । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें