फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्यमंत्री ने अमरिया में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी जयंती के अवसर पर अमरिया में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने स्वच्छता अभियान में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रथम सूत्र स्वच्छता अभियान ही था, जिस पर उन्होंने जोर देकर कहा था कि स्वच्छता अभियान से हमारे आसपास स्वच्छ वातावरण रहता है। इसके बाद उन्होंने भाजपा का सदस्यता अभियान चलाकर 100 लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर ललौरी खेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, अमरिया ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें