पूरनपुर। भाकियू (टिकैत) के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने रविवार को भाकियू नेता स्वराज सिंह के फार्म हाउस में पहुंचकर छह अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को वाजिब गन्ना मूल्य नहीं मिल पा रहा है। लागत बढ़ने और मूल्य न बढ़ने से गन्ना किसानों को कोई खास लाभ नहीं हो रहा है। गन्ना मूल्य भुगतान भी किसानों को देरी से किया जाता है। लखनऊ में होने वाली महापंचायत में गन्ना मूल्य बढ़वाने की मांग को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। संवाद