फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सतरंगी रोशनी से नहाया आकाश... धूमधड़ाके से मनी दिवाली

विज्ञापन
शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में दिवाली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने अपने घरों में पूजा-अर्चना करने के बाद जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आया। घरों में पूजन के साथ ही उद्योगतियों व व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में भी पूजन किया।
विज्ञापन

झिलमिल झालरों और रंगबिरंगी रोशनी से पूरा शहर नहाया था। आतिशबाजी की सतरंगी रोशनी आसमान में आभा बिखेर रही थी। असंख्य दीपों और पटाखों के धमाके से गूंजता वातावरण उत्साह बढ़ा रहा था। पूजन के बाद आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो उठा। घरों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लोगों ने लक्ष्मी, गणेश के साथ ही भगवान कुबेर का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान किया। बधाइयों का दौर देर रात तक चलता रहा।
दिवाली पर सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा। महिलाओं ने लक्ष्मी माता के स्वागत के लिए घरों में रंगोली का निर्माण किया। मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की और सूर्य ढलते ही घर के बाहर से लेकर आंगन तक चहुंओर दीपक जलाए गए। घरों में पहले मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी का पूजन किया गया फिर दीपक जलाए गए। झिलमिलाती रंग बिरंगी झालरों की रोशनी हर किसी के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शहर में चहुंओर दीपकों के प्रकाश से अंधेरा छंट गया। दीपक जले तो फिर बड़ों के साथ बच्चे भी घरों से बाहर आ गए। फुलझड़ी और रॉकेट जलाकर खुशियां मनाईं गईं। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। स्काई शॉट, मेहताब, चकरी, अनार और सुतली बम से उत्साह चरम पर पहुंचा। कई जगहों पर लोगों ने सामूहिक रूप से दिवाली का उत्सव मनाया। रंगोलियां बनाकर मां लक्ष्मी का स्वागत किया गया। लक्ष्मी सहस्त्रनाम का जप करते हुए घरों में मूर्तियां स्थापित की गईं। तमाम लोगों ने महानिशीथ काल में मां काली का पूजन किया।

आज भी होगी गोवर्धन पूजा
महंत ओमकार नाथ के अनुसार, गोवर्धन पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को करते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट उत्सव भी मनाते हैं। इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर को दोपहर दो बजकर 58 मिनट से प्रारंभ हुई। इसका समापन 14 नवंबर दिन को दोपहर दो बजकर 36 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को होगी।

भगवान गणेश और मां लक्ष्मी से मांगी सुख-समृद्धि

बीसलपुर। नगर समेत तहसील क्षेत्र में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की विधि विधान से पूजा अर्चना की। प्रसाद चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में अपने वही खातों की पूजा की। पूजा के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो आधी रात तक जारी रहा। इस मौके पर घरों और प्रतिष्ठानों पर आकर्षक सजावट की गई। लोगों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। दियोरिया, चुर्रासकतपुर, टिकरी, जोगीठेर, मानपुर, खनंका, खारगापुर, बौनी, मकरंदापुर, भड़रिया, अमृता खास, रढ़ैता, आदि स्थानों पर भी दिवाली धूमधाम से मनाई गई।

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

शहर में दीपावली पर्व पर घर पर महिलाओं ने सजाई रंगोली । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें