फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सात दिवसीय पंच कुंडीय यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। ग्रामीणों के सहयोग से चल रहे सात दिवसीय पंच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन दूरदराज के अलावा आस पड़ोस के श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी, आकर्षक झांकियां देखकर लोगों ने कलाकारों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव जनकापुर के बस अड्डे पर स्थित मंदिर पर सात दिवसीय विशाल पंच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। इसमें रात में श्रीमद्भागवत कथा भी चल रही थी। कार्यक्रम का पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन गांव के अलावा आस-पड़ोस के गांव से लोगों व महिलाओं ने वहां पहुंचकर यज्ञ में आहुतियां दी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर मन्नतें मानी। देवी देवताओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। देर शाम तक भंडारे का आयोजन चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें