फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 40 लाख से होगी रपटा पुल जाने वाली सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। कस्बे में बस स्टैंड से खकरा नदी के रपटा पुल तक जाने वाली सड़क से आवागमन सुगम होगा। लंबे समय से जर्जर इस मार्ग की मरम्मत 40 लाख रुपये से कराई जाएगी। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने सोमवार को शिलापट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। सड़क के निर्माण को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से स्वीकृति मिली है। सड़क निर्माण से न्यूरिया से रामपुर बौरख होकर धनकुना मझोला तक आवागमन सुगम हो जाएगा। इससे रफियापुर, टोंडरपुर, डंडिया, गुलड़िया, भिखारीपुर आदि गांवों की करीब 10 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है। इससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिलान्यास के अवसर पर हरेंद्र कुमार, नंद लाल, अनोखे लाल, राकेश चंद्र गुप्ता, महेंद्र राजपूत, देव मौर्या के अलावा जेई राज कुमार राजपूत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें