फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन दिन बाद दर्ज की कुंडल छीनने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। ई-रिक्शा सवार महिला के कुंडल छीनने के मामले में थाना पुलिस ने तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पूर्व दियोरिया थाना क्षेत्र स्थित गांव पिपरिया मायके आईं थी। पांच सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे ई-रिक्शा से ससुराल गांव खनंका वापस जा रहीं थी।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव मानपुर के पास स्थित पट्रोल पंप के पास एक बाइक पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके कान से कुंडल नोच लिए थे। महिला ने मामले की तहरीर थाने पर दी। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें