फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी का रिश्ता तोड़ दिया गया। दहेज मांगने का विरोध करने पर युवक के परिजनों ने युवती के पिता और ताऊ के साथ गाली-गलौज किया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर निवासी सत्यपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी की शादी जून में एक गांव निवासी युवक से तय की थी। तीन जुलाई को उनके घर गोद भराई की रस्म हुई। जिसमें उसकी ओर से 1.52 लाख रुपये, सोने के आभूषण, कपड़े, बर्तन आदि उपहार दिए गए। बाद में शादी की तिथि भी तय कर दी गई।
आरोप है कि 17 जुलाई को युवक के परिजनों ने दहेज में दो लाख रुपये, बाइक, अलमारी, सोफा आदि की मांग की। भाई के साथ युवक के घर पहुंचने पर गाली-गलौज की गई और शादी से इन्कार कर दिया गया। सत्यपाल शर्मा ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें