फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं दो बहनों की मौत की वजह, विसरा सुरक्षित

Tue, 05 Sep 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर पालिका सदस्य आसिम रजा उर्फ बबलू की दोनों बेटियों कशिश और मुन्नी के शव का पोस्टमार्टम रविवार आधी रात को तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। सुबह करीब तीन बजे दोनों बहनों के शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। सोमवार सुबह ब्लाॅक रोड स्थित कब्रिस्तान में दोनों को पास-पास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

सभासद आसिम और उनकी पत्नी सिम्मी के बीच आए दिन झगड़ा होने से आहत होकर उनकी बेटी कशिश (20) और मुन्नी (18) ने सोमवार दोपहर जहर खा लिया था। सीएचसी से रेफर करने के बाद दोनों बहनों की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई थी। परिजन दोनों बहनों के शव घर ले आए थे। वे पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे।
पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। आखिर रात नौ बजे दोनों बहनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा था। आधी रात के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल ने दोनों बहनों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद करीब तीन बजे पुलिस नेे शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे ब्लॉक रोड स्थित कब्रिस्तान में दोनों बहनों को पास-पास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कोतवाल जगतपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में दोनों बहनों की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित किया गया है। शीघ्र ही उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें