फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश रुकी, धूप खिली और आगे बढ़ गई अमरनाथ यात्रा

Sun, 09 Jul 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को पहलगाम में रोकी गई अमरनाथ यात्रा में फंसे स्थानीय यात्री रविवार को बारिश रुकने और धूप खिलने के बाद आगे लिए रवाना हुए और देर शाम को चंदनबाड़ी पहुंच गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह भी बारिश और खराब मौसम के चलते यात्रा शुरू होने की उम्मीद नहीं थी। 10:30 बजे के बाद बारिश रुकने और धूप खिलने पर यात्रा शुरू करा दी गई। जयकारों के साथ बाबा बर्फानी के भक्त चंदनबाड़ी को रवाना हुए। इसकी जानकारी कुछ यात्रियों ने अपने परिजनों को ब्हाट्सएप और मोबाइल से फोन कर दी।
चार जुलाई को नगर से जयकारों के साथ 22 अमरनाथ यात्री रवाना हुए थे। छह जुलाई की शाम को पहलगाम पहुंच गए। सात जुलाई को चंदनबाड़ी के लिए रवाना होना था और 14 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करने थे। शुक्रवार को तेज बारिश से यात्रा रोक दी गई। पूरनपुर के अमरनाथ यात्रियों को पहलगाम में रोका गया है। पहलगाम में शनिवार को बीसलपुर और पीलीभीत समेत जिले से अमरनाथ यात्रा पर गए करीब 100 अधिक श्रद्धालु भी वहां पहुंच गए थे। शनिवार को भी खराब मौसम के चलते रोकी गई यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें