इज्जतनगर से आए रेलवे के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इज्जतनगर से आए मंडल परिचालन प्रबंधक डीके वर्मा और यातायात निरीक्षक वीके सिंह ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के परिचालन और यातायात संबंधी अभिलेख देखे, जो पूरे पाए गए। उन्होंने रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के हो रही परिचालन को भी परखा, जो मानक के अनुरूप पाया गया। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीके सिन्हा से परिचालन और यातायात के संबंध में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।