फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त पोलियो ऑपेरशन को पंजीकरण शुरू

Sun, 31 Jan 2016 10:35 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नि:शक्तजन सेवा संस्थान के अमृतलाल ने बताया कि लायंस क्लब बरेली की ओर से बरेली स्थित एसएस अस्पताल में सात, आठ और नौ फरवरी को पोलियो, जन्म से टेढ़े मेढ़े पैर वाले और गहनुआ से पीड़ित बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में पूरे मंडल के मरीजों का इलाज किया जाएगा। पीलीभीत जिले के मरीजों को लाभ देने के लिए टनकपुर रोड स्थित एक अस्पताल में पंजीकरण शिविर लगाया गया है। जांच के बाद ऑपरेशन योग्य मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि मरीजों की संख्या 25 या इससे अधिक हो जाती है तो बरेली भेजने के लिए नि:शुल्क बस की व्यवस्था भी कराई जाएगी। शिविर में ऑपरेशन के साथ रहने खाने की व्यवस्था भी नि:शुल्क रहेगी। इच्छुक मरीज पांच फरवरी तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें