फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभे से टूटकर गिरी बिजली की लाइन, हादसा टला

विज्ञापन
लेखराज चौराहे पर रात में गिरी बंच केवल सड़क पर लटकी दिखाई दी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बुधवार रात करीब एक बजे शहर के लेखराज चौराहे के निकट अचानक शार्ट सर्किट होने से बिजली लाइन खंभे से टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय नीचे से कोई गुजर नहीं रहा था। वरना बड़ा हादसा हो जाता। लाइन टूटने से करीब पचास घरों की बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त किया। इसके बाद लाइन सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

शहर में आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। दस दिन पूर्व फाल्ट ने शहर के लोगों को काफी परेशान किया था तब तीन दिन तक बिजली ने लोगों रुलाया था। शहर के मदीना शाह, आशोक कॉलोनी, स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में फाल्ट होने से कर्मचारियों की भी परेशानी बढ़ गई थी। जेई जहांगीर खा ने बताया कि लेखराज चौराहे के पास रात अचानक फाल्ट होने के कारण तार टूट गया। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर लाइन को सही करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें