बीसलपुर की रासलीला में भक्त प्रह्लाद लीला का किया गया मंचन।संवाद
बीसलपुर। रासलीला में सोमवार को भक्त प्रह्लाद की लीला का मंचन हुआ। लीला में दर्शाया गया कि भक्त प्रह्लाद का जन्म राक्षसराज हिरण्यकश्यप के घर हुआ।
प्रह्लाद भगवान विष्णु के भक्त थे। हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को विष्णुजी की पूजा न करने के संबंध में कई बार समझाया, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इससे हिरण्यकश्यप नाराज हो गया और उसने प्रह्लाद को मारने की योजना बनाई। प्रह्लाद को पहाड़ से नीचे फिंकवाया। अपनी बहन होलिका के माध्यम से जिंदा जलाने की कोशिश की।
बाद में लोहे के गर्म खंभे में बांधकर मारने की कोशिश की। उसी समय खंभा फाड़कर निकले नृसिंह भगवान ने हिरण्यकश्यप को अपनी जांघ पर बैठाकर मार डाला। यही पर सोमवार की लीला को विराम दे दिया गया। संवाद
रावण-अंगद संवाद की लीला का मंचन
बीसलपुर। कस्बा दियोरिया में सोमवार की शाम रावण-अंगद संवाद की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
-
सुग्रीव मित्रता, बाली वध की लीला का मंचन
पूरनपुर। रामलीला मेले में सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया गया। मंगलवार को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। संवाद