फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भट्ठे पर मानक से अधिक खोदा गया था गड्ढा

Tue, 11 Jul 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पानी भरे गड्डे की नाप करता ग्रामीण । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। गांव कैंचूटांडा में नेहा ब्रिक्स फील्ड में गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत के मामले में मंगलवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम और खनन अधिकारी जांच करने पहुंचे। अधिकारियों ने माना कि गड्ढा मानक से अधिक खोदा गया हौ। गड्ढे की गहराई मापी गई तो यह 2.25 मीटर पाई गई। विभाग की ओर से 1.50 मीटर गहरी मिट्टी खोदाई की अनुमति दी गई थी। खनन कराए गए गाटा की लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

गांव कैंचूटांडा में चार जुलाई को गांव के तीन बच्चों की गड्ढे में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने जांच कराने का दावा करते हुए अमरिया तहसीलदार और खनन अधिकारी को मौके पर भेजा था। पानी भरा होने के कारण अधिकारी दूर से ही जांच-पड़ताल कर लौट गए। इस दौरान भट्ठा संचालक भी नहीं मिल सका।
सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट का घेराव कर भट्ठा संचालक और उसके बेटों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम अमरिया सौरभ यादव, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह और खनन अधिकारी अशोक कुमार दोबारा से जांच करने भट्ठे पर पहुंचे। तालाबनुमा गुड्ढे में पानी भरा था। एक ग्रामीण को गड्ढे के पास भेजकर बांस से गहराई की माप कराई गई। गड्ढे की गहराई 2.25 मीटर होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


परिजन को मिलेगा पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा
सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह ने बताया तीनों बच्चों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। एसडीएम ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है। संभावना है कि जल्द ही शासन की ओर से इसमें मंजूरी मिल जाएगी। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद मानकों की अनदेखी पर भट्ठे संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर गड्ढे की गहराई 2.25 मीटर मिली है जबकि विभाग की ओर से 1.50 मीटर की ही अनुमति होती है। जिस गाटा संख्या पर खनन किया गया है, उसकी रिपोर्ट लेखपाल से तैयार करवाई जा रही है। - अशोक कुमार, खनन अधिकारी

पानी भरे गड्डे की नाप करता ग्रामीण । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें