फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल सफारी का नया मार्ग खुलने से बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
फीडर नहर की कच्ची पटरी पर भ्रमण कर सैलानी गदगद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जंगल भ्रमण करने वाले सैलानियों के लिए एक नया रास्ता खोला गया है। अफसरों के निर्देश पर शारदा डैम जाने वाले फीडर नहर के कच्चे मार्ग को खोल दिया गया है। जिसके चलते बाइफरकेशन और शारदा डैम क्षेत्र में जंगल सफारी वाहन पहुंचने से रौनक बढ़ गई है। पहले यह मार्ग बंद चल रहा था।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल घूमने वाले सैलानियों को मुस्तफाबाद स्थित गेस्ट हाउस से प्रवेश दिया जाता है। यहां से सैलानी जंगल सफारी के वाहनों से भ्रमण करते हैं। सफारी के स्थलों की शुरुआत चूूका बीच से होती है। इसके बाद जंगल में बने करीब छह अन्य स्थानों पर सैलानियों को घुमाया जाता है।
विज्ञापन

पर्यटन सत्र की शुरुआत में गाइडों ने कई नए मार्ग खोलने की मांग की थी, लेकिन अफसरों ने इन्कार कर दिया था। इधर सत्र के अंतिम समय में अफसरों ने एक नए मार्ग को सफारी के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन पूर्व इस मार्ग को खोल दिया गया। अब सैलानी चूका बीच के बाद शारदा मेन कैनाल की कच्ची और पक्की पटरी मार्ग के अलावा बाइफरकेशन से शारदा डैम जाने वाली फीडर नहर के कच्चे मार्ग पर भी भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन

कच्चे मार्ग पर वन्यजीवों के साथ प्राकृतिक नजारों को देख सैलानी काफी प्रसन्न हैं। इसके साथ ही बाइफरकेशन और शारदा डैम क्षेत्र में सैलानियों की रौनक काफी बढ़ गई है। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि फीडर नहर मार्ग को जंगल सफारी के लिए खोला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें