बिलसंडा। सांड़ के पटकने से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान दो सप्ताह बाद मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव चरखौला निवासी पीतमलाल (70) दो सप्ताह पूर्व अपने घर से शाम को टहलने निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पुलिया के समीप पहुंचे कि इसी दौरान एक सांड़ ने उन्हें पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की तड़के उनकी मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद