फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लखनऊ से पहुंचे अफसरों ने चीनी मिल में मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बीसलपुर चीनी मिल के कारखाने का निरीक्षण करते अ​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के कारखाने में कराए जा रहे मरम्मत कार्य का लखनऊ से आए दो सदस्यीय अफसरों ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य संतोषजनक मिला।
विज्ञापन

लखनऊ से किसान सहकारी चीनी मिल संघ (फेडरेशन) के प्रधान प्रबंधक (तकनीकी) विनोद अग्रवाल और मुख्य रसायनविद (मुख्यालय) दीपक सिंह ने सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल के कारखाने में चल रहे मशीनों की सफाई और मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया।
वहां मौजूद श्रमिकों से उनके कार्यों के बारे में पूछा और आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मशीनों की मरम्मत और सफाई कार्य लगभग 80 फीसदी होने की बात सामने आई। अधिकारियों ने मिल के जीएम डॉ. एचके गुप्ता को शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय मिल के मुख्य अभियंता विजेंद्र सिंह, सीसीओ अवधेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक देश दीपक मिश्रा, डिप्टी कैमिस्ट आरबी सिंह, अभियंता अतुल कुमार, अभिजीत सिंह, संकेत शर्मा, कैमिस्ट प्रसून कटियार, अनिल पाल, अभिलाष शुक्ला, दिलीप सिंह और सिविल इंजीनियर वीके तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें