फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई क्षेत्र में धान के क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। तराई क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भाकियू चढूनी गुट के पदाधिकारियों ने एसडीएम देवेंद्र सिंह को पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि तराई क्षेत्र में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हुई। जिसका शीघ्र ही सर्वे कर मुआवजे का प्रबंध कराया जाए।
वक्ताओं का कहना था कि लगातार तीन वर्षों से बाढ़ की मार झेल रहे किसानों की ऋण वसूली को लेकर बैंक कर्मी लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए। इसके साथ ही धान खरीद को लेकर विभाग की ओर से स्थापित किए गए क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के लिए तराई क्षेत्र में मजबूत तटबंध बनाने की मांग का भी जिक्र किया गया। इस मौके पर ब्लाॅक सहप्रभारी सुखदीप सिंह, तहसील प्रभारी पवनदीप सिंह, ब्लॉक प्रभारी जुनैद खान, मकसूद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें