फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रीरामचंद्र के राजतिलक के साथ संपन्न हुई नौ दिवसीय कथा

विज्ञापन
बिलसंडा के हनुमान मंदिर पर आयोजित रामकथा में मौजूद श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के हनुमान मंदिर पर चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार को श्रीराम के राजतिलक के साथ कथा को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन

कथावाचक अम्बरीष ने कहा कि गाय भगवान को प्रिय है, जो व्यक्ति इनसे प्रेम करता है। उस पर भगवान प्रसन्न होते हैं। गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। संगीतमयी रामकथा के अंतिम दिन केवट प्रसंग, राम भरत मिलाप, भगवान राम द्वारा भक्तों का उद्धार, लंका का दहन, रावण का अंत, राम के राजतिलक के प्रसंग सुनाए गए।
विज्ञापन

कथा के समापन पर श्रीराम राज्याभिषेक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रोता भजनों की धुन पर झूम उठे। कथावाचक ने कहा कि प्रभु को प्रकट करने के लिए समय, स्थान, स्थिति नहीं बल्कि समर्पण होना चाहिए। अंत में लंका पर विजय, भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी का प्रसंग सुनाया। इस दौरान श्रोताओं ने श्री राम नाम के जयकारे लगाए। कृष्णागिरि, राजू मिश्रा, अरविंद शुक्ला, मनोज वर्मा, राजीव, राकेश शर्मा, भोलेनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें