फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव कैच निवासी ध्रुव सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री विशाखा की शादी एक माह पूर्व क्षेत्र के ही गांव जमुनियां के नरेंद्र से हुई थी। शादी की एक विदा के बाद से ही परिवार वाले दहेज को लेकर ताने मारने लगे थे। मायके आने पर उसने पूरी बात बताई थी।
बताया कि ससुराल में परिवार वाले बाइक की मांग कर रहे थे। उन्हाेंने समझाने का प्रयास किया मगर ससुराल वाले नहीं माने। कुछ दिन पहले विवाहिता अपने मायके कैच में आई थी। शनिवार को वह अपनी छोटी बहन दामिनी के साथ कमरे में सोई थी। सुबह करीब चार बजे विशाखा ने कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह मामले की जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। परिजन ने बताया कि रविवार को ससुराल वाले विशाखा को लेने आने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें