पूरनपुर। गांव सिरसा के दक्षिण में आबादी के समीप खेत में 13 जून शाम को मिले नवजात के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है।
गांव सिरसा में आबादी के समीप गांव निवासी ताहिर के घर के पीछे खेत में 13 जून को नवजात का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि नवजात की मौत दम घुटने से हुई थी। शव को दफन करा दिया गया है। नवजात किसने फेंका, इसकी जानकारी कराई जा रही है।