बीसलपुर के बंगाली बाबा मंदिर में प्रवचन देते कथावाचक अतुल अवस्थी । संवाद
बीसलपुर। बरेली से आए कथावाचक पंडित अतुल अवस्थी ने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। कलयुग में राम का नाम ही जीवन का आधार है।
बंगाली बाबा मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाते हुए से उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से इंसान सत्य मार्ग पर चलने लगता है। गलत मार्ग छोड़ देता है। व्यक्ति के सारे दुर्गुण खत्म हो जाते हैं। श्रीराम कथा सुनने वालों को समाज में सम्मान प्राप्त होता है। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा को विश्राम दिया गया। आयोजन समिति के प्रमोद पाराशर ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।