फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में पारा दो डिग्री उछला, फिर बढ़ी गर्मी

Wed, 27 Aug 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक दिन की राहत के बाद पारा दो डिग्री बढ़ गया है। इससे लोगों को फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है। बुधवार को सुबह आसमान साफ रहा। ऐसे में तेज धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी। बाहर निकलने वाले कामकाजी लोग पसीने से तरबतर होने लगे। सायं को सूर्य ढलने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 25.8 एवं अधिकतम 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मंगलवार को रिमझिम बारिश होने के साथ ही पूरे दिन बादल छाए रहने से तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई थी। डाॅ. ढाका के अनुसार बृहस्पतिवार व शुक्रवार को फिर बारिश होने का पूर्वानुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें