सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा में कोटा बैठक के दौरान मौजूद महिलाएं और ग्रामीण-संवाद
घुंघचाई। गांव सिमरिया ताल्लुका अजीतपुर बिल्हा में कोटेदार चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। कोरम पूरा न होने पर चयन प्रक्रिया नही हो सकी। लंबे समय से राशन कोटे की दुकान रिक्त चल रही है। अधिकारियों ने कोटे की दुकान को चंदोखा कोटे से अटैच कर रखा है। इससे उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। बुधवार को नए कोटेदार के चयन को लेकर गांव की उपमंडी में खुली बैठक बुलाई गई। कोटा चयन के लिए 690 लोगों की उपस्थिति का कोरम पूरा होना था। कोरम को लेकर काफी समय तक अधिकारी इंतजार करते रहे। खुली बैठक में 620 लोग पहुंचे। ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल कनौजिया ने बताया कोरम पूरा न होने के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही दूसरी तिथि घोषित की जाएगी। इस दौरान एडीओ पंचायत अजय देवल, प्रधान मीरा देवी भी मौजूद रहे। संवाद