फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडलायुक्त तक पहुंचा अवैध तरणतालों का मामला, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी में जिले में बिना अनुमति कई स्थानों पर तरणताल संचालित किए गए। इसको लेकर करीब 20 दिन पहले शिकायत हुई तो जांच के निर्देश हुए। इसके बाद भी कुछ नहीं हो पाया। अब इस मामले में मंडलायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बच्चोें को तैराकी में निपुण बनाने के लिए गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षक की ओर से ट्रेनिंग दी जाती है, वहीं कुछ लोग इस विधा को व्यवसाय के रूप में करने लगे हैं। गर्मी बढ़ने पर कई स्थानों पर पानी का दोहन करते हुए अवैध रूप से तरणतालों का संचालन किया गया। इस तरह अवैध रूप से पानी का दोहन करने और तरणताल संचालन के नाम पर राशि लेने के मामले में करीब 20 दिन पहले सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप ने डीएम संजय कुमार सिंह को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी एसडीएम से रिपोर्ट मांगी। जो आज तक नहीं आज सकी है। इधर इस मामले का संज्ञान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने लिया। उन्होंने प्रत्येक दशा में तरणताल का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए निर्देशों में कहा है कि वह सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगकर संचालकों को नोटिस देकर कार्रवाई करें। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि मंडलायुक्त की ओर से निर्देश मिले हैं। इसपर सभी एसडीएम को तत्काल अवैध तरणतालों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें