फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद डाक से तलाकनामा भेजा। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य निवासी अर्शी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह आठ अगस्त 2021 को न्यूरिया क्षेत्र के गांव महचंदी निवासी इरशाद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 14 जुलाई 2024 को ससुराल पक्ष के लोगों से उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।
बातचीत करने गए भाई के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। आरोप है कि पूर्व में ससुरालियों ने डाक से एक तलाकनामा भी भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर न्यूरिया क्षेत्र के गांव महंचदी निवासी इरशाद, शमशाद, वहीद, शबाना, अजीम, शाहीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें