फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में 50 हजार रुपये, वाशिंग मशीन, फ्रिज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की कई बार पिटाई की गई। आरोप है कि देवर ने छेड़खानी भी की। बाद में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। ससुरालियों ने मायके आकर भी गाली-गलौज कर पीटा और बगैर मांग पूरी हुए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पीडि़ता की ओर से उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि सन 2021 में उसकी शादी लखीमपुर खीरी के एक थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये की नकदी, वाशिंग मशीन, फ्रिज की मांग करने लगे। जानकारी पर उसके पिता ने ससुरालियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मांंग लगातार की जाती रही।
आरोप है कि उसका देवर मौका मिलते ही उससे छेड़खानी करता। इसकी शिकायत सास, ससुर से करने पर दोनों ने उसे भला बुरा कहा। मांग पूरी न होने पर डेढ़ महीने पहले उसके पति, सास, ससुर, ननद, देवर ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि 15 मई 2021 को उसके माता-पिता की गैरमौजूदगी में उसके मायके आए ससुरालियों ने दो अन्य लोगों केे साथ गाली-गलौज कर पीटा।
विज्ञापन

शोर-शराबे पर पड़ोसी और उसके माता-पिता आ गए। उन लोगों ने ससुरालियों से बमुश्किल बचाया। ससुरालियों ने बगैर मांग पूरी हुए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें