जहानाबाद। दहेज में कार और पांच लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने छह अगस्त को महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी गुलशन ने पुलिस को दिए पत्र में बताया कि दो साल पूर्व उसकी शादी जहानाबाद क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी उस्मान के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में दहेज दिया था, लेकिन उससे ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। पति समेत ससुराली दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। सोमवार को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।