फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहीं मिली बाघ की लोकेशन, खेतों पर जाने से डर रहे किसान

Tue, 11 Jul 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर के 13 मील के पास नहर पटरी पर सोमवार शाम को बैठे मिले बाघ की लोकेशन फिर नहीं मिली रही है। निगरानी में लगे कर्मचारियों को मंगलवार को भी निराशा हाथ लगी। बाघ की चहलकदमी के काराण किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाघ फिर हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर आकर बैठ गया था। देरशाम शोर-शराबा पर बाघ फिर नहर की झाडिय़ों में चला गया। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर श्यामलाल ने बताया कि बाघ की लोकेशन मंगलवार को नहीं लग सकी। उसे पकडऩे को 13 मील के समीप पिंजरा लगा हुआ है। टीमें लगातार निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें