फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाजार घाट के प्राथमिक स्कूल कक्ष का लिंटर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी के पार गांव बाजार घाट में स्थित प्राथमिक स्कूल के जर्जर कक्ष का लिंटर मंगलवार रात ढह गया। गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र ने प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज अध्यापकों को जर्जर बच्चों को न बैठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के 71 परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर हैं, जिन्हें चिह्नित कर रिपोर्ट उच्च अफसरोंं को भेजी गई है। बाजार घाट के इस स्कूल में 35 विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र की तैनाती है।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बाजार घाट के जर्जर कक्ष में पठन, पाठन कई महीनों से नहीं हो रहा था। उसकी नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। पीडब्ल्यूडी से मूल्यांकन न होने पर नीलामी की प्रक्रिया रुकी हुई है। हादसे के बाद खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के सभी कंपोजिट, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज अध्यापकों को पत्र जारी कर जर्जर भवनों में बच्चों को न बैठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें