बीसलपुर। एसडीएम महिपाल सिंह ने राशन वितरण संबंधी अनियमितताओं में एक कोटेदार का लाइसेंस मंगलवार को निलंबित कर दिया।एआरओ मनोज शर्मा ने बताया कि गांव मुडिया हुलास के कोटेदार जितेंद्र कुमार पर राशन वितरण में अनियमितताएं बरतने, नियमित रूप से दुकान न खोलने और उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने आदि के गंभीर आरोप थे। जांच में आरोप सही पाए गए। उसके बाद एसडीएम ने उसकी दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। संवाद