फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साढ़े तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में पूरा होगा

Tue, 02 Jan 2024 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शारदा नदी पर बने पेंटून पुल से शुरू हुआ आवागमन । स्रोत - ​विघायक पुत्र
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी पर बनकर तैयार हुए पैंटून पुल पर नए साल के पहले दिन सोमवार को वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। अब साढ़े तीन घंटे का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा हो सकेगा। क्षेत्र के लोगों में खुशी है, मगर अभी वाहन चालकों को पुल पर संभलकर चलना होगा। क्योंकि पुल की रेलिंग अभी नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन

शारदा नदी के पार आवागमन के लिए पैंटून पुल शुरू होने का इंतजार काफी दिनों से हो रहा था। आवागमन शुरू होने की निर्धारित तिथि ढाई महीने पहले ही निकल चुकी थी। सोमवार को विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर पुल पर आवागमन शुरू कराया। पुल न होने से शारदा पार आवागमन करने के लिए लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।
तहसील क्षेत्र के गांवों के लोगों को शाहजहांपुर, लखीमपुर जिले से होकर जाना पड़ रहा था। यह दूरी तय करने के लिए लोगों अपने निजी वाहन से साढ़े तीन घंटे से अधिक का समय लगता था। जिन लोगों के पास निजी वाहन नहीं हैं, उन्हें तहसील मुख्यालय तक आने में भारी असुविधा हो रही थी। पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता उदित नरायन ने बताया कि पुल से आवागमन शुरू करा दिया गया है। पुल की रेलिंग भी एक दो दिन में बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन


आसपास गांव के लोगों की उमड़ी भीड़
जानकारी पर आसपास गांव के लोग मौके पर यह देखने पहुंचे कि क्या वास्तव में पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। कई लोग मात्र आवागमन शुरू होते देखकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें