बीसलपुर। गांव कटकवारा के एक किसान को शनिवार की शाम एक सियार ने हमलाकर घायल कर दिया।
गांव कटकवारा निवासी लेखराज ने बताया कि वह शनिवार की शाम खेत देखने गए थे। इसी दौरान एक सियार ने उन्हें हमलाकर घायल कर दिया। लेखराम का शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर आकर लाठियां फटकारीं, तभी सियार भागा। लेखराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। संवाद