फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दरोगा ने समोसा खा रहे युवक को पीटा, बाइक तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चौराहे पर समोसा खा रहे युवक से दरोगा ने मारपीट और गाली-गलौज की। युवक ने जब मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी के दरोगा से की तो उसने कार्रवाई की वजह मामला निपटाने का आश्वासन दिया। युवक ने अब मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया के रहने वाले मनीष ने एसपी अविनाश पांडेय को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि तीन अक्तूबर को वह सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां चौराहे के पास स्थित एक दुकान पर अपने साथी के साथ शाम करीब साढ़े आठ बजे समोसा खा रहा था। उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान सतेंद्र कुमार नाम का दरोगा वहां पर कार से आया और उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो दरोगा ने उसकी पिटाई लगा दी। दरोगा ने बाइक का मटगार्ड तोड़ दिया। अब युवक ने मामले की शिकायत एसपी अविनाश पांडेय से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें