बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर चैना नकटी में मंगलवार को हुई फौजदारी में घायल हुए दोनों लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया।
गांव अभयपुर चैना नकटी में मंगलवार को सुबह हुई फौजदारी में गांव के ही एक पक्ष के आकाश और अरविंद घायल हो गए थे। घायलों ने कोतवाली में हमलावर पक्ष के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट दर्ज न होने से क्षुब्ध घायलों ने स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया, इसकी पुष्टि स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने की।