ग्राम पंचायत सिंबुआ में सफाईकर्मी के न आने से ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए शिवनगरा के ग्रामीणों ने गांव में जमा होकर प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत सिंबुआ में गंव शिवनगरा गौटिया के ग्रामीण एकत्र हुए और सफाई कर्मचारी के न आने पर रोष जताया। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सफाई कर्मचारी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सफाईकर्मी धीरेंद्र कुमार कई-कई दिनों तक गांव में नहीं आता है। अक्सर स्वयं की जगह अन्य लोगों से गांव में सड़कों और नालियों की सफाई करवाता है। प्रदर्शन में रूपराम, राजेंद्र कुमार, राजाराम, अजय कुमार, धर्मवीर, राहुल कुमार, पवन कुमार, विजय, श्याम कुमार, रामपाल, श्रीकृष्ण, कुलदीप, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, जमुनाप्रसाद आदि शामिल थे।