फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले सोते रहे, घर से माल उड़ा ले गए चोर

Mon, 27 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 शेरपुरकलां निवासी नूर हसन के घर में खिड़की तोड़कर घुसे चोर 40 हजार रुपये और जेवर आदि ले गए। घटना की तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना की जानकारी नूर हसन को सोमवार सुबह जाने पर हुई। उन्होंने बताया कि रविवार को मोहल्ला में हुए एक शादी समारोह में परिवार के साथ शामिल होने गए थे। वहां से लौटने पर परिवार के साथ घर में सो गए। रात में चोरों ने घर के पीछे से कमरे की खिड़की तोड़कर मकान में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, बेटी की शादी के लिए रखे सोने के कंगन, एक हार, तीन जोड़ी झुमकी, सोने के पेंडल, चांदी की पायल दो जोड़ी, बर्तन सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें