दिन में तेज के कारण भीषण गर्मी में प्यास बुझाता पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पिछले सप्ताह गर्मी से काफी राहत मिली लेकिन पिछले दो दिन से गर्मी फिर बेहाल करने लगी। दो दिन में ही दो डिग्री पारा चढ़ गया। बाहर चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई कि रविवार को बारिश हो सकती है।
रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम करीब 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम पारा भी दो डिग्री ज्यादा 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गय्रा। अगले कुछ दिन हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बीच-बीच में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि शनिवार तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रविवार और उसके बाद बारिश की उम्मीद जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका के अनुसार इस सप्ताह बारिश की संभावना कम है। 14 अगस्त को बारिश हो सकती है। उसके बाद बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है।