फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी करने लगी बेहाल, रविवार को बारिश की संभावना

विज्ञापन
दिन में तेज के कारण भीषण गर्मी में प्यास बुझाता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले सप्ताह गर्मी से काफी राहत मिली लेकिन पिछले दो दिन से गर्मी फिर बेहाल करने लगी। दो दिन में ही दो डिग्री पारा चढ़ गया। बाहर चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई कि रविवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम करीब 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम पारा भी दो डिग्री ज्यादा 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गय्रा। अगले कुछ दिन हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बीच-बीच में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि शनिवार तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रविवार और उसके बाद बारिश की उम्मीद जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका के अनुसार इस सप्ताह बारिश की संभावना कम है। 14 अगस्त को बारिश हो सकती है। उसके बाद बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें