बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. एचके गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आगामी गन्ना सत्र के लिए 15 नए गन्ना क्रय केंद्र दिलवाने की मांग की है।
प्रधान प्रबंधक ने बताया कि अब तक उनकी मिल के पास मिल गेट स्थित क्रय केंद्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में केवल सात क्रय केंद्र है, जो काफी कम हैं। माह जुलाई में आई बाढ़ और भीषण बारिश से मिल क्षेत्र का काफी गन्ना खराब हो गया है। विभाग ने नए सत्र मेंं 30 लाख क्विंटल गन्ना खरीदने का उनकी मिल को लक्ष्य दिया है।
इतने कम क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद कर पेराई का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में मिल को 15 नए क्रय केंद्रों की आवश्यकता है। जब तक नए क्रय केंद्र नहीं मिलेंगे, तब तक मिल विभाग द्वारा दिए गए गन्ना खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाएगी। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।