अमरिया से पूणाZगिरि को रवाना होता श्रद्धालुओ का जत्था । संवाद
अमरिया। कस्बे के शिव मंदिर एवं भीमसेन मंदिर से श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार को गाजे-बाजे के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए पैदल रवाना हुआ। जत्थे के आगे ठेले पर सजा मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु पूर्णागिरि मैया के जयकारे लगाते हुए और हाथों में झंडियां लेकर चल रहे थे। मां के दर्शन करने के बाद जत्था शुक्रवार को लौटेगा। जत्थे की अगुआई निर्भान प्रजापति, मुन्ना लाल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पवन गुप्ता ने की। संवाद